How to earn ₹15,000 to ₹30,000 per
month from pen making machine? (In
Hindi)

img
25APR
2025

अगर आप कम लागत में कोई ऐसा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं जो घर बैठे किया जा सके और हर महीने अच्छा मुनाफा भी दे, तो पेन बनाने का बिजनेस आपके लिए एक बेहतरीन option हो सकता है। 

पेन एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी मांग हर समय बनी रहती है, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या दुकान, हर जगह इसकी जरूरत होती है। खास बात ये है कि आज बाजार में ऐसी मशीनें उपलब्ध हैं जिनसे आप बिना किसी खास तकनीकी ज्ञान के पेन बना सकते हैं। 

इस ब्लॉग में हम बताएंगे कि कैसे आप एक छोटी-सी पेन मेकिंग मशीन से हर महीने ₹15,000 से ₹30,000 तक की कमाई कर सकते हैं, वो भी अपने घर से ही। 

पेन बनाने का व्यवसाय क्यों फायदेमंद है?

पेन आज के समय में जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। चाहे स्कूल हो, ऑफिस हो या फिर कोई दुकान, हर जगह पेन की जरूरत पड़ती है। इतना ही नहीं, भारत जैसे देश में शिक्षा का स्तर बढ़ने के साथ-साथ स्टेशनरी की मांग भी तेज़ी से बढ़ रही है।

पेन एक low cost high demand उत्पाद है। इसका मतलब है कि इसे कम लागत में बनाकर अच्छे दामों में बेचा जा सकता है। खास बात ये है कि इस व्यवसाय को आप घर से भी शुरू कर सकते हैं।

पेन बनाने के लिए ज़रूरी चीजें

पेन बनाने के लिए कुछ जरूरी सामग्री और एक आसान-से-चलने वाली मशीन की जरूरत होती है। मुख्य चीजों में पेन बैरल, रिफिल, टिप, कैप, क्लिप और पेन असेंबल करने की मशीन शामिल हैं। 

1. पेन मेकिंग मशीन

सबसे पहले बात करते हैं मशीन की। आज के समय में बाजार में कई तरह की मशीनें उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप इस क्षेत्र में नए हैं और कम निवेश में शुरुआत करना चाहते हैं, तो प्रगति गृह उद्योग की Pen makinh  Machine आपके लिए एकदम सही option है।

प्रगति गृह उद्योग की मशीन की खासियतें:

  • बिजली की जरूरत नहीं (हैंड ऑपरेटेड)
  • 1 घंटे में लगभग 200 पेन तक बना सकते हैं
  • एक दिन में 3000 पेन तक का उत्पादन संभव
  • मशीन का वजन: 15 किलो (पोर्टेबल)
  • वारंटी: 1 साल

2. कच्चा माल (Raw Material)

पेन बनाने के लिए नीचे दिए गए कच्चे माल की जरूरत होती है:

  • बैरल (Barrel): पेन की बाहरी प्लास्टिक बॉडी
  • इनर ट्यूब और इंक (Ink Refill): लिखने का हिस्सा
  • टिप (Tip): मेटल से बनी होती है, जो कागज पर लिखने में मदद करती है
  • कैप (Cap): पेन का ढक्कन
  • क्लिप (Clip): जेब में लगाने के लिए
     

व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया

पेन बनाने का व्यवसाय शुरू करने के लिए सबसे पहले एक योजना बनाएं, फिर उचित जगह तय करें और मशीन व कच्चा माल खरीदें।

Step 1: योजना बनाएं

व्यवसाय को शुरू करने से पहले एक सरल योजना बनाएं:

  • प्रतिदिन कितने पेन बनाने हैं?
  • कच्चा माल कहां से आएगा?
  • बाजार में किस रेट पर पेन बेचेंगे?
  • वितरण कैसे करेंगे?

Step 2: जगह की व्यवस्था

अगर आप मशीन को घर में लगाना चाहते हैं, तो 100–150 वर्ग फुट की जगह पर्याप्त है। बड़े स्तर पर काम करना हो तो 400–500 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए।

Step 3: मशीन और सामग्री खरीदें

  • पहले प्रगति गृह उद्योग जैसे sellers से मशीन ऑर्डर करें।
  • फिर पेन बनाने का कच्चा माल मंगवाएं।

Step 4: उत्पादन शुरू करें

एक बार मशीन और कच्चा माल आने के बाद, आप उत्पादन शुरू कर सकते हैं। मशीन को चलाना आसान है और प्रशिक्षण की जरूरत नहीं होती।

कितनी कमाई हो सकती है? (Potential Earnings)

एक सामान्य example से समझते हैं:

  • मान लीजिए, आप रोज़ 2500 पेन बनाते हैं।
  • प्रति पेन निर्माण लागत = ₹0.70
  • प्रति पेन बिक्री मूल्य = ₹1.50
  • प्रति पेन लाभ = ₹0.70

मासिक लाभ:

2500 पेन × ₹0.70 × 26 दिन = ₹45,500 

इसमें से यदि आप ₹15,000 खर्च मानें (कच्चा माल, पैकिंग, ट्रांसपोर्ट), तब भी शुद्ध लाभ ₹30,000 के आसपास रह सकता है।

बाजार और बिक्री के तरीके

पेन बेचने के लिए आप स्थानीय स्टेशनरी दुकानों, स्कूलों और कोचिंग सेंटरों से संपर्क कर सकते हैं।

स्थानीय बाजार:

  • स्टेशनरी की दुकानों से संपर्क करें
  • स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स में सीधा बेचें
     

यदि आप कम लागत में अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और हर महीने ₹15,000 से ₹30,000 तक की कमाई करना चाहते हैं, तो पेन बनाने का व्यवसाय एक बेहतरीन option है। प्रगति गृह उद्योग की पेन मेकिंग मशीन की मदद से आप बिना किसी तकनीकी ज्ञान के भी इस व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

अगर आप आसान तरीके से घर बैठे पेन बनाने का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो Pragati Gruh Udyog से पेन बनाने की मशीन खरीदना एक शानदार option है। यहां की मशीनें हैंड ऑपरेटेड होती हैं, जिन्हें चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं होती। कृपया हमसे फ़ोन पर +91 93562 53975 और ईमेल पर pragatigruhudyogads@gmail.com  पर संपर्क करें। मशीन की quality बेहतरीन है और आप एक घंटे में 200 से अधिक पेन बना सकते हैं। 

मशीन हल्की और पोर्टेबल होती है, जिससे इसे घर में ही आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, कंपनी से मशीन खरीदने पर आपको पूरी तकनीकी सहायता और 1 साल की वारंटी भी मिलती है।

 

Step Into Success with Our Buy-Back Guarantee!

Begin your journey with us and enjoy the peace of mind that comes with our buy-back guarantee. Let us partner in your success story today!